फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ के आगे कम पडीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली में घर जाने वाले लोगों की रोडवेज बस अड्डे पर ऐसी भीड़ उमड़ी कि बसें कम पड़ गईं। सबसे अधिक यात्रियों की संख्या बरेली और देहरादून के लिए रहीं। इस रूट के लिए रोडवेज प्रबंधन ने 12 अतिरिक्त बसें चलाईं। दिल्ली से यात्रियों को लाने के लिए आठ बसें अतिरिक्त भेजीं।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज स्टेशन पर सुबह से ही भीड़ देखी गई। बसों की कमी के कारण यात्रियों ने बसों के लिए दो-दो घंटे इंतजार किया। रोडवेज प्रबंधन हल्द्वानी-बरेली रूट पर छह बसों का संचालन करता है। शनिवार को यात्रियों को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने 11 बसें बरेली भेजी। देहरादून रूट पर हल्द्वानी डिपो की पांच बसें चलती हैं। प्रबंधन ने देर शाम तक नौ बसें भेजी। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ। इसे देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने आठ अतिरिक्त बसें भेजी।
विज्ञापन

एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। सबसे अधिक भीड़ बरेली रूट पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें