नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई गई है ताकि यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इन दिनों नैनीताल घूमने के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बसों में सीट के लिए मारामारी हो रही है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर पांच अतिरिक्त बसें लगाई हैं। स्टेशन इंचार्ज विमला अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे।