नैनीताल। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था हो। रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाने के साथ जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि शीतलहर से किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी रखते हुए जरूरी कदम उठाए जाएं।