फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके साथ फटा वॉल्वो का एसी पाइप, दहशत

Mon, 08 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
बस का फटा एसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवहन निगम की वीआईपी वॉल्वो सेवा सवालों में है। रविवार रात को हल्द्वानी से दिल्ली को जा रही वॉल्वो बस में बस अड्डे से निकलते ही सिंधी चौराहे के पास एसी पाइप फट गया। इसके चलते बस के अंदर धुआं भर गया। इससे बस के अंदर यात्रियों खलबली मच गई। 
विज्ञापन


रविवार रात को हल्द्वानी से दिल्ली के लिए वॉल्वो (यूके 07 पीए 1296 ) करीब 40 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। बस अभी सिंधी चौराहा के पास ही पहुंची थी कि बस में लगा एसी पाइप धमाके के साथ फट गया और बस में धुआं भरने लगा।

ड्राइवर ने आननफानन में बस रोकी और सहमे यात्रियों में बस से बाहर निकलने की होड़ मच गई। बाद में पता चला कि एसी का पाइप फटने से धमाका हुआ था, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


इधर, जानकारी मिलने के बाद मामले को दबाने में रोडवेज के कर्मचारी लगे रहे। बता दें कि रोडवेज बसों की हालत खस्ता है। मामले को छिपाने में ही कथित तौर पर प्रबंधन लगा रहता है।

करीब दो साल पहले जेएनआरयूएम की चलती बस के पहिये टांडा जंगल के पास निकल गए थे। इसकी जांच का दावा भी अधिकारियों ने किया था, लेकिन जांच रिपोर्ट आज तक सामने नहीं आ सकी है।

बसों में कथित तौर पर गुणवत्ता विहीन उपकरण लगाने के आरोप भी लगते रहे हैं। इसके अलावा ई-टिकट मशीन के खराब होने के कारण भी आएए दिन झिकझिक की स्थिति रहती है। इसे भी बदलने की मांग रोडवेज यूनियनें कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें