फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराने को बाद कार में लगी आग, बच्चे की मौत

Mon, 05 Dec 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
रामनगर में जली कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर/रामनगर। दोस्त की शादी की सालगिरह से लौट रहे रामनगर के प्रतिष्ठित डॉ. केके अग्रवाल के बेटे एवं एक पेट्रोल पंप के स्वामी की कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से पेट्रोल पंप स्वामी के चार वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


प्रकाश रेजिडेंसी निवासी प्रियांक अग्रवाल (35) पुत्र डॉ. केके अग्रवाल शनिवार देर रात करीब एक बजे पत्नी स्वाति अग्रवाल (32), बेटा अनय (4), मेड राधा (18) के साथ ढिकुली रामनगर से अपने मित्र तरुण सोलंकी की शादी की सालगिरह से लौट रहे थे। रामनगर रोड स्थित पंजाबी ढाबा के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से टकरा गई।

इससे कार में आग लग गई। आग से कोई झुलसा नहीं, लेकिन गंभीर रूप से घायल अनय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शेष लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रियांक की कार के पीछे आ रहे परिवार वाले और भाई मयंक अग्रवाल ने उन्हें अपने काशीपुर स्थित श्रीकृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


प्रियांक के हाथ और पसलियों में जबकि पत्नी स्वाति के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। इधर, रविवार को अनय का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शहर के आईएमए सदस्यों के साथ ही सरकारी डॉक्टरों और मेडिकल एसोसिएशन ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। 

काशीपुर। डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि बड़े बेटे मयंक अग्रवाल के अस्पताल श्रीकृष्णा में कार्यरत डॉ. तरुण सोलंकी की शादी की सालगिरह का कार्यक्रम ढिकुली रामनगर में था। सभी लोग रात को वहां से घर लौट रहे थे कि रास्ते में प्रियांक को अचानक झपकी आ गई।

इस कारण कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। पोता अनय (3) के सिर में गंभीर चोट लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रियांक की दो महीने की एक बेटी भी है। प्रियांक बेटी को साथ लेकर रामनगर नहीं गए थे। उसे वह बुआ के पास प्रकाश रेजीडेंसी में छोड़ गया था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें