फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग के धुएं से दो लोग घायल

Sun, 01 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तेश्वर (नैनीताल)।
विज्ञापन
नैनीताल में जलते जंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। जंगल में लगी आग के चलते जसपुर और इसके आसपास के गांव गहरे धुएं की चपेट में हैं। लगातार धुएं के बीच आग बुझाने के प्रयास में दो लोग घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है। जसपुर के जंगल में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जसपुर के जंगल में आग बुझाते वक्त धुएं की चपेट में आने से दीपक आर्य (16) पुत्र शंकर लाल बेहोश हो गया जबकि भृगुराशन (57) भी धुएं की चपेट में आ गए। दोनों का इलाज चल रहा है।

वहीं दूसरी ओर आग बुझाने के दौरान विक्की कुमार, विनोद कुमार, राकेश, सुधीर, सरबजीत आदि भी मामूली रूप से झुलस गए हैं। रामगढ़ ब्लाक के बडै़त, शीतला, प्यूड़ा क्षेत्र में लगी आग ग्रामीणों ने बुझा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें