फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट में आग से तीन हेक्टेयर जंगल जला

Thu, 06 Apr 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/हल्द्वानी। 
विज्ञापन
चंदौसी में मारवाड़ी मोहल्ले में शराब की दुकान में लगाई आग। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कार्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ रेंज में मंगलवार को शरारती तत्वों द्वारा कालागढ़ रेंज के धारा ब्लाक के लालबाग व धारा गांव में आग लगा दी थी, आग झिरना रेंज तक पहुंच गई थी। इससे तीन हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। शरारती तत्वों की पहचान कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

कार्बेट पार्क के निदेशक सुरेंद्र सिंह मेहरा ने बताया कि बुधवार को कालागढ़ रेंज के धारा ब्लाक की धारा बीट के कंपार्टमेंट संख्या 14 में लालबाग एवं धारा गांव के कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी। आग लगाने के बाद जब ये लोग वापस आ रहे थे तो इन लोगों को पहचान लिया गया। लेकिन ये लोग वहां से भागने में सफल रहे। आग से लगभग एक हेक्टेयर वनक्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसके बाद तेज हवा चलने से झिरना रेंज की कंपार्टमेंट संख्या 3 तक आग पहुंच गई। इससे झिरना ब्लाक के कंपार्टमेंट संख्या 3 का लगभग 2 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। वहीं जिन लोगों ने उस क्षेत्र में आग लगाई थी, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह अभियान एसडीओ कालागढ़ आरके तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुरेंद्र सिंह मेहरा द्वारा वनाग्नि स्थल का भ्रमण कर वनाधिकारी व कर्मचारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें