फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेहरागांव में घरों के पास दिखे तेंदुए ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। मेहरागांव क्षेत्र में रविवार रात 9.30 बजे तेंदुए के आबादी क्षेत्र में घरों के पास दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में घरों के पास घूमता हुआ दिखाई दिया है। क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मूवमेंट बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मेहरागांव में गश्त कर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। भीमताल के जूनस्टेट में वन विभाग की ओर से वन्य जीव को पकड़ने के लिए गश्त की जा रही है। विभाग की ओर से पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। भीमताल में वन्य जीव एक महिला को मार चुका है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से रात के समय अकेले घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें