फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बजट मिला, टेंडर हुए, लेकिन नहीं बन सकी सड़क

Fri, 22 Mar 2024 03:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तिकोनिया चौराहे से रेलवे स्टेशन को जाने वाली करीब सवा किमी लंबी वर्कशॉप लाइन की सड़क बजट मिलने के बावजूद अभी तक नहीं बन सकी है जबकि इसका टेंडर हो चुका है। सड़क नहीं बनने से दुकानदार धूल से परेशान हैं।
विज्ञापन

सड़क सुधारने के लिए करीब दो करोड़ का बजट शासन से मिल चुका है। इस सड़क को बनाने के लिए टेंडर भी कराए जा चुके हैं। मगर इसके बावजूद करीब एक साल से खस्ताहाल सड़क को बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय दुकानदारों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। कई बार तो गड्ढों के बचने के चक्कर में दोपहिया वाहन सवार यहां गिर भी चुके हैं। सड़क पर उड़ती धूल से दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है वहीं दुकानदारों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। सड़क को बनाने के लिए कई बार प्रशासन से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन सड़क बनने का काम शुरू ही नहीं हो पा रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता अनिल कनौजिया ने बताया कि होली पर मजदूरों के घर जाने के कारण सड़क बनने का काम शुरू नहीं हो पाया है। अब होली के बाद सड़क बनाने का काम शुरू हो सकेगा।

इस टूटी सड़क को बनाने के लिए प्रशासन को पत्र भी लिख चुके हैं। टेंडर होने के बाद भी सड़क नहीं बन पा रही है, इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।संदीप कोहली, व्यापारी
विज्ञापन


टूटी सड़क से पत्थर छटक रहे हैं, इससे कई बार दुकान का शीशा भी टूट जाता है। सड़क पर धूल उड़ने के कारण दुकान में गंदगी हो रही है और कारोबार प्रभावित हो रहा है।पवन जोशी, व्यापारी

सड़क टूटी है, इससे धूल उड़ रही है, जिस कारण खांसी होने लगी है। दुकान में बार-बार सफाई करनी पड़ रही है। इससे ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है। मो. आलिम, ढाबा संचालक

सड़क पर गड्ढे होने की वजह से कई बार लोग गिर चुके हैं, सड़क तो पहले ही बन जानी चाहिए थी। रोड से धूल उड़ रही है, लेकिन अधिकारी बस आकर देखकर चले जा रहे हैं।सुखरंजन रंजन, जूस विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें