फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बरसते बादलों से बचने के लिए बाजार में छाई बजट बरसाती

Mon, 10 Aug 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवरनगरी में इन दिनों मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। धूप खिलने के कुछ ही देर बाद अचानक शुरू हो रही बारिश से सैलानियों को बचाने के लिए स्थानीय बाजार में यह बजट-फ्रेंडली बरसाती आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हल्के होने के कारण इसे संभालना और साथ लेकर घूमना बेहद आसान है।
विज्ञापन

मल्लीताल और तल्लीताल के बाजारों में इसकी बिक्री तेजी से बढ़ी है। नैनीताल घूमने आए सैलानियों का कहना है कि महंगे रेनकोट खरीदने की जगह यह एक बार इस्तेमाल के लिए ये सबसे सस्ता और अच्छा विकल्प है। अचानक होने वाली तेज बारिश में यह लोगों को पूरी तरह सूखा रखने में मददगार साबित हो रही है।
रेन कोट विक्रेता नीरज ने बताया 90 से 100 रुपये की रेंज में फुल-लेंथ साइज और कई रंगों के विकल्प मौजूद हैं। बारिश के दौरान 60 से 70 रेनकोट प्रतिदिन बिक रहे हैं। विक्रेता सूरज के अनुसार बस और टैक्सी से उतरने वाले यात्रियों को तुरंत राहत देने के लिए यह बरसाती बेच रहे हैं। अचानक बारिश शुरू होते ही इसकी मांग और बिक्री दोनों बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें