फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ का गैंगस्टर शहर में

Tue, 11 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
shawar ali khan - फोटो : टीम ‌डिजिटल
विज्ञापन
माया नगरी मुंबई में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाले एक्टर और मॉडल शॉवर अली खान सोमवार को सपा नेता शोएब सिद्दीकी से मिलने के लिए उनके घर आए। उन्होंने बताया कि ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव सबसे अच्छा रहा। इसमें उन्होंने गैंगस्टर की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी शॉवर अली खान मुंबई में 16 साल से काम कर रहे हैं। सपा नेता शोएब सिद्दीकी के आवास पर बातचीत के दौरान शॉवर ने बताया कि  ‘हवस’, ‘असंभव’, ‘खामोश’ में काम करके उन्होंने फिल्मी दुनिया में पैर जमाना शुरू किया। इसके बाद फिल्म ‘फरेब’ में काम किया।

शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ में काम किया तो समझा कि वह अभिनेता हो गए। इसके बाद उन्होंने ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। उन्होंने ‘एक्शन जैक्शन’ और ‘मानसून’ में भी रोल किया है। दक्षिण भारत की दो फिल्मों में अभी हाल में काम किया है।
विज्ञापन


अरबाज खान और मलाइका खान के टीवी पर आने वाले शो में भी वह काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी दीपक तिजोरी और अब्बास मस्तान की फिल्म में भी काम मिलने वाला है। सपा नेता शोएब भी एक फिल्म बना रहे हैं। आशा है कि सपा नेता की फिल्म में भी उन्हें काम मिलेगा।

चुनाव में उतरेंगी फिल्मी हस्तियां

अभिनेता और मॉडल शॉवर अली खान ने बताया कि विधानसभा चुनाव में शोएब के साथ फिल्मी दुनिया के काफी लोग प्रचार करने के लिए उतरेंगे। अभी शोएब जनता की सेवा कर रहे हैं। जनता को महसूस होगा कि वह एक सामाजिक और अच्छे इंसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें