फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीटेक और एमटेक की डिग्री, अब आंगनबाड़ी की कमान संभालेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को ब्लॉक में आयोजित समारोह के दौरान 323 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं में से 177 को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। पर्वतीय क्षेत्रों से अनुपस्थित 146 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र डाक से भेजे गए। नियुक्ति पत्र पाने वालों में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, बीटेक व एमटेक जैसी डिग्रियां रखने वाली उच्च शिक्षित महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद सिर्फ रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि यह सेवा, समर्पण और कल्याण का अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन मोड पर पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई। भर्ती प्रक्रिया को मात्र तीन माह में पूरा कर लिया गया। कहा कि प्रदेश में कुल 7052 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं जिनमें 6330 सहायिका और 722 कार्यकत्री शामिल हैं। कहा कि अब प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्री और सहायिका की तैनाती सुनिश्चित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस क्षेत्र में उच्च शिक्षित महिलाओं के आने से विभाग की कार्यक्षमता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत ने भी सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं को बधाई दी। कहा कि वह अपने पद की जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं। कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, रंजन बर्गली, संदीप सनवाल, नवीन भट्ट, गोविंद सिंह, मनीषा आर्या, कमल रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें