नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ व नैनीताल जिमखाना की ओर से खेली जा रही अंतर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय (बीएसएसवी) ने जीत लिया। उसने सेंट जेवियर्स को आठ विकेट से मात दी।
शनिवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जेवियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 75 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बीएसएसवी ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच जनक बिष्ट तथा मैन ऑफ द सीरीज बीएसएसवी के वंश रहे। इस मौके पर पुनीत टंडन, अनिल गढि़या, रवि प्रकाश जोशी, दीप कुंवर, अभिषेक आर्य, धीरज पांडे, सचिन, मोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे।