नैनीताल। बीएसएनल ने नए साल में चार नए प्लान लांच किए हैं। इसमें उपभोक्ता को पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग और निशुल्क नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। यूजर्स को डेली 100 फ्री एसएमएस और 32 जीबी हाइस्पीड डेटा मिलेगा। बीएसएनल के डिविजन इंजीनियर विकास कुमार मेहरा ने बताया 2799 रुपये वाले प्लान की 365 दिनों की वैलेडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, तीन जीबी हाईस्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। 2399 रुपये के प्लान में 365 दिनों की वैलेडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 2.5 जीबी हाईस्पीड डेटा मिलेगा। 1999 रुपये के प्लान में 330 दिनों की वैलेडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 1499 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 दिनों की वैलेडिटी, 32 जीबी हाईस्पीड डेटा की सुविधा समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी।