फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ने बढ़ाई प्लान की वैद्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने ग्राहकों के प्लान की वैधता पांच माई तक बढ़ाने जा रहा है। इससे नैनीताल परिक्षेत्र के दस हजार उपभोक्ताओं को लाभ होगा। साथ ही बीएसएनएल के कार्यालय मंगलवार (आज) सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

बीएसएनएल के प्रमुख महाप्रबंधक रोहित शर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल से लेकर 4 मई 2020 के बीच जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल प्लान की वैधता समाप्त हो रही है और पर्याप्त बैलेंस नहीं है। कोविड 19 को देखते हुए बीएसएनएल ने निर्बाध सेवा देने का निर्णय लिया है। बताया कि ऐसे ग्राहकों के प्लान की वैधता 5 मई 2020 तक कर दी जाएगी। नैनीताल परिक्षेत्र में ऐसे दस हजार उपभोक्ता लाभांवित होंगे।
शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता हल्द्वानी स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के अलावा, नैनीताल, सीएससी रोडवेज, रुद्रपुर, रामनगर, बाजपुर, काशीपुर, खटीमा, सितारगंज और टनकपुर सीएससी केंद्रों में बिल जमा कर सकते हैं। उक्त केंद्र सुबह आठ बजे से दोपहर साढ़े बाहर बजे तक खुलेंगे। कहा कि आनलाइन भुगतान न करने पाने वाले उपभोक्ता ही सिर्फ काउंटर पर आएं, साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बिल जमा करें। उन्होंने आह्वान किया कि नगद के बजाए बिल चेक से जमा करें। हालांकि नगद राशि भी स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें