फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: जैसलमेर से छुट्टी पर घर आ रहे BSF जवान की ट्रेन में मौत, परिजन बोले- जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार

Wed, 01 Jul 2026 10:32 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

जैसलमेर में तैनात बीएसएफ हेड कांस्टेबल 27 जून को रानीखेत एक्सप्रेस से छुट्टी पर घर (रुड़की) जा रहे थे। 29 जून की सुबह काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर वे जनरल बोगी में बेहोश मिले, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर से छुट्टी पर घर जा रहे बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने सफर के दौरान उनके जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।

राज विहार कॉलोनी मिलापनगर सिविल लाइंस रुड़की निवासी सत्यपाल सिंह (53) पुत्र नेतराम जैसलमेर में तैनात थे। परिवार में पत्नी और पुत्र हैं। 27 जून को सत्यपाल रानीखेत एक्सप्रेस में सवार होकर जैसलमेर से दिल्ली के लिए निकले। दिल्ली से उन्हें हरिद्वार रुड़की की ट्रेन पकड़नी थी लेकिन 29 जून की सुबह ट्रेन के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वह जनरल बोगी में बेहोश मिले।

सूचना पर जीआरपी ने उन्हें 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। बैग से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई तो परिजनों को सूचित किया गया। सोमवार शाम सत्यपाल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हेड कांस्टेबल बेहोश हालात में मिले थे। उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस मामले में परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। - कमल कोरंगा, थानाध्यक्ष जीआरपी काठगोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें