फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएसबी परिसर में बीएससी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी

Fri, 24 Jul 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। प्रवेश सेल ने बीएससी गणित और बायो वर्ग की द्वितीय वरीयता सूची आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी डॉ. सोहेल ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी सूची में आया है, वे हर हाल में 27 जुलाई तक अपनी प्रवेश प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा कर लें। इससे पहले जारी हुई प्रथम वरीयता सूची के तहत बीएससी गणित में 46 और बायो वर्ग में 20 छात्र-छात्राओं ने अपना दाखिला कराया है। बीए में 125, बीकॉम में 55 और बीकॉम ऑनर्स में 25 छात्र अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीटों की उपलब्धता को देखते हुए सभी चयनित छात्र-छात्राओं से समय पर संबंधित विभागों में संपर्क कर दाखिला कराने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें