एमबीपीजी कालेज में शुक्रवार को प्रथम पारी में बीएससी प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों का केमिस्ट्री का द्वितीय पेपर था। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद विद्यार्थियों ने शिकायत की कि प्रश्नपत्र में आधे नंबर का प्रश्न अधूरा छपा है।
इसमें समीकरण दिया ही नहीं गया है। इस पर कालेज में परीक्षा कंट्रोल से जुड़े डा. एएस उनियाल ने ने कुमाऊं विश्वविद्यालय से बात की, तब कहीं जाकर अधूरे प्रश्न को सही किया जा सका।