फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डहरिया में टूटी पेयजल लाइन 30 घंटे बाद जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डहरिया में टूटी पेयजल लाइन 30 घंटे बाद दुरुस्त कर ली गई है। मंगलवार शाम से इलाके में पेयजलापूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। वार्ड-55 में बीते सोमवार सुबह यूयूएसडीए की ओर से पाइपलाइन की खोदाई के दौरान फार्म नंबर-तीन के ओवरहेड टैंक से जुड़ी जल संस्थान की आठ इंच वाली पेयजल लाइन टूट गई थी।
विज्ञापन

इससे सड़क पर पानी की बर्बादी भी हुई। बाद में जल संस्थान की ओर से पानी बंद कर दिया गया। लाइन टूटने से टीचर्स कॉलोनी, सत्यलोक कॉलोनी, धान मिल रोड, ईको टाउन आदि क्षेत्रों की सात हजार की आबादी की आपूर्ति भी ठप हो गई थी। जल संस्थान के जेई जयपाल सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से शाम तक लाइन दुरुस्त कर दी गई। संवाद
विज्ञापन

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें