हल्द्वानी। 17 कुमाऊं भदोरिया बटालियन ने भदोरिया युद्ध दिवस धूमधाम से मनाया। हर साल 10 दिसंबर को भदोरिया दिवस मनाया जाता है।
रविवार को काठगोदाम स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरांगना बसंती बसेड़ा, सती देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बटालियन के लोगों ने कुमाऊं रेजीमेंट के वीर शहीदों को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सेनानी वीर नारियों को सम्मानित किया गया। सेवानिवृत ब्रिगेडियर आत्मा सिह ने बटालियन के इतिहास के विषय में अवगत कराया। 1971 मे 66 पर्वतीय ब्रिगेड ने 20 दिन पैदल चल कर ऑपरेशन कैक्टस लिलि को अंजाम दिया। सभी ने युद्ध लड़कर एक नए देश बांग्लादेश को जन्म दिया। कार्यक्रम में कुमाऊंनी गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम संचालक देवेंद्र सिंह मेहरा ने कहा है कि हर साल भदोरिया बटालियन की शौर्य गाथा लोगो को सुनाई जाएगी। बटालियन की आत्मा और दिल देश के सम्मान मे हमेशा जुटी रहेगी। संवाद