फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नियमितीकरण और परिवहन निगम को बचाने को किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के दूसरे चरण की प्रांतीय बैठक बृहस्तिवार को हल्द्वानी बस स्टेशन पर हुई। इसमें नियमितीकरण और परिवहन निगम को बचाने को किया मंथन हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि समूह ग के नियमित पदों को आउट सोर्स करने की सिफारिश का प्रदेश स्तर पर विरोध किया जाएगा। इस दौरान कट ऑफ डेट को दिसंबर 2018 की जगह दिसंबर 2025 करने, विशेष श्रेणी संविदा व उपनल कर्मियों को नियमित करने की मांग की गई।

इसके अतिरिक्त बसों की खरीद, बंद पड़े मार्ग को पुनः करने, बस स्टेशन पर डग्गामारी पर बंद करने और वेतन संबंधी मांग उठाई गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, एलडी पालीवाल, गोपेश्वर श्रीवास्तव, आनंद बिष्ट, मनिंदर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें