बैंक शाखा की 25वीं वर्षगांठ पर ग्राहक गोष्ठी में मौजूद प्रबंधक और ग्राहक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की स्थानीय शाखा का 25वें स्थापना दिवस पर ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राहकों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
शाखा प्रबंधक सुरेश चंद्र जोशी ने एटीएम कार्ड और खाते की गोपनीयता की जानकारी दी, खाते में साइबर क्राइम से बचाव का उपाय, सजगता और सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर खीम सिंह अधिकारी, कुंवर सिंह अधिकारी, कैलाश कांडपाल, भीम सिंह किरौला, जीवन सिंह, विपिन फुलारा, लीलाधर फुलारा, परितोष लाल साह आदि थे।