फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीसी की योजना: अब घर बैठे ऑनलाइन मंगाइए डीजल

विज्ञापन
हल्द्वानी में भारत पैट्रोलियम कम्पनी के गुरूनानक सर्विस स्टेशन पर ऑनलाइन डीजल डिलीवरी सुवीधा क?
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत पेट्रोलियम ने ग्राहकों को कैशलेस ऑनलाइन डीजल की डिलीवरी सेवा योजना शुरू की है।
विज्ञापन

शनिवार को इस योजना का शुभारंभ नैनीताल रोड स्थित गुरुनानक सर्विस स्टेशन (पेट्रोलपंप) से विक्रय अधिकारी विराट श्रीवास्तव ने किया। पंप स्वामी वीरेंद्र सिंह चड्डा एवं हरविंदर सिंह चड्डा ने बताया कि इस योजना के तहत कंपनी के 20 लीटर के डिब्बे में ग्राहकों की मांग पर कम से कम 20 लीटर या उससे अधिकतम 200 लीटर डीजल की ऑनलाइन या फोन द्वारा बुकिंग पर महानगर हल्द्वानी की सीमा तक 2 घंटे में उपभोक्ता के पास तक डिलीवरी की जाएगी। इसके लिए ग्राहक तीन मोबाइल नंबर 9358340626, 9917159155, 8449953914 पर फ़ोन या व्हाट्सएप एवं ईमेल आईडी vschadha.gss @gmail.com पर ऑर्डर बुक कर सकेंगे। अभी यह होम डिलीवरी सुविधा नि:शुल्क रखी गई है। इस मौके पर राकेश जोशी, आकाश कुमार, शंकर अधिकारी, राहुल, कुंदन, सुनील, जगजीत सिंह, मनोज, रूपराम, प्रमोद, दिनेश, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें