फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अल्मोड़ा हाईवे पर पत्थरों ने रोकी वाहनों की रफ्तार, इस एनएच पर लगातार गिर रहे बोल्डर

Sat, 11 Jul 2026 11:23 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बारिश के कारण भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग और खैरना-रानीखेत राज्य राजमार्ग पर शुक्रवार पत्थर व मलबा गिरने से जाम लग गया। एनएच पर जेसीबी से पत्थर हटाकर यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार को भी बारिश के चलते पत्थर और मलबा गिरने से सड़क पर जाम लगा रहा। एनएच की ओर से पत्थरों को जेसीबी से हटाकर यातायात सुचारू किया। खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे में भुजान और पातली के पास शुक्रवार सुबह सड़क पर पत्थर गिरने से वाहन चालकों और यात्रियों को एक घंटे तक परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


बेतालघाट स्टेट हाईवे में नौणा के पास भी पत्थरों के गिरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पाडली की पहाड़ी से गिरे बोल्डर को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इधर धारी ब्लॉक के अमदौ में विद्यालय की सुरक्षा दीवार गिरने से विद्यालय भवन को खतरा बना हुआ है।

कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा ने कहा कि बारिश से विद्यालय को खतरा पैदा हो गया है। भवाली में शुक्रवार की सुबह नैनीताल रोड पर एक पेड़ गिरने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं भवाली-नैनीबैंड-सैनिटोरियम बाईपास पर गिरे मलबे को लोनिवि ने हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें