फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीबैंड बाईपास में लगातार गिर रहे बोल्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। जाम से निजात दिलाने के लिए बनाए गए नैनीबैंड-सेनिटोरियम बाईपास बरसात में वाहन चालकों और यात्रियों के लिए खतरनाक बना हुआ है। रविवार की सुबह बाईपास की पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर गिर गए। गनीमत रही की बोल्डर गिरते समय वाहनों की आवाजाही नहीं थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। बोल्डर गिरने से यातायात पूर्ण रूप से बंद रहा। पैदल चलने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि बाईपास निर्माण के दौरान पहाड़ी का कटान सही नहीं होने के चलते बारिश होने के साथ पहाड़ी से बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर रहा है। बाद में लोनिवि ने बोल्डर को हटाकर यातायात सुचारु किया। लोनिवि ईई दीपक कुमार ने बताया कि बरसात में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। बोल्डर हटाने के लिए जेसीबी रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें