फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने सिपाही पर बोतलों से किया हमला 

Tue, 12 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज के समीप होटल में एक फौजी ने शराब पीकर हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं शराब की खाली बोतलों को तोड़कर वह होटल मैनेजर पर हमला करने उतारू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको काबू करने की कोशिश तो उसने एक सिपाही पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। सिपाहियों ने उसे किसी तरह काबू किया कर गिरफ्तार कर लिया।    

बागेश्वर जिले के आसो निवासी राजेंद्र सिंह मनकोटी पुत्र राम सिंह मनकोटी 40 असम रायफल में तैनात है। फौजी छुट्टी पर घर लौट रहा था। वह रविवार को रोडवेज के समीप होटल पार्क में कमरा बुक कराकर रुक गया। सुबह शराब पीने के बाद फौजी बीयर और शराब की बोतलों को हाथ में लेकर हंगामा करने लगा।
विज्ञापन


होटल के मैनेजर ललित कुमार ने फौजी को मना किया तो वह मैनेजर पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। मैनेजर ने भागकर जान बचाई। मैनेजर ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर बनभूलपुरा थाने के सिपाही हंसा राम और हरपाल सिह होटल  में पहुंचे। सिपाही हरपाल ने फौजी को समझाने का प्रयास किया लेकिन फौजी ने टूटी बोतल से सिपाही के पेट पर हमला कर दिया। बचाव करने पर सिपाही के हाथ में चोट आ गयी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं फौजी ने सिपाही के कान पर भी बोतल मार दी। किसी तरह सिपाही उसे पकड़ कर थाने ले गये। घायल सिपाही ने बेस अस्पताल में इलाज कराया गया।  थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उपनिरीक्षक विनोद घई ने फौजी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें