फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ पर हंगामा, कोतवाली घेरी

Mon, 10 Jul 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ईदगाह रोड निवासी एक किशोरी को फोन कर दुकान पर बुलाना दो शोहदों को महंगा पड़ गया। दोनों ने छेड़छाड़ कर संबंध बनाने का दबाव बनाया तो हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


किशोरी अपनी मां, बहन, भाई के साथ किराए के मकान में रहते हैं। दो दिन से उसकी उसकी मां भाई को लेकर गांव गई है। उसी मोहल्ले में रहने वाली किशोरी की शादीशुदा बहन ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह वह जब मां के घर पहुंची तो देखा कि बहन रो रही थी। कारण जानने पर उसने बताया कि कुछ दिनों से खताड़ी निवासी नईम उसे दुकान में बुलाकर अश्लील हरकत कर रहा है।

आरोप लगाया कि फोटोग्राफी की दुकान चलाने वाला खताड़ी निवासी इमरान ने दस बजे उसे किसी काम से दुकान में बुलाया। वह भी पहले से परिचित था क्योंकि दोनों अक्सर पानी भरने उनके घर आते थे। आरोप है कि इमरान ने दुकान में बुलाकर छेड़छाड़ की और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इससे घबराकर वह घर लौट आई।
विज्ञापन


बहन के अनुसार इसके बाद मोहल्ले वालों को इस बारे में बताया तो दोनों शोहदों को कोतवाली ले आए। इसके बाद उनके पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। इससे हंगामा होने लगा। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 354, 354ए के और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। 

रामनगर (नैनीताल)। आरोपियोें की तरफदारी करने के लिए कोतवाली में हंगामा करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। ईदगाह रोड निवासी शफात और फईम पुलिस के समझाने के बाद भी नहीं मान रहे थे। पुलिस ने पहले तो भीड़ को खदेड़ा फिर दोनों का चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें