फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की बाजार में उधारी, बंद हो गई खरीदारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ की बाजार में उधारी और अब बंद हो गई खरीदारी
विज्ञापन

- बेस अस्पताल को पैथालॉजी, रेडियोलॉजी, दवाओं, सर्जिकल उपकरण के लिए अदा करने हैं पैसे
माई सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। बाजार में डेढ़ करोड़ की उधारी के चलते सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में खरीदारी बंद हो गई है। दुकानदार पुराना बकाया अदा करने पर ही आपूर्ति करने की बात कह रहे हैं।
बता दें कि बेस अस्पताल को एक वर्ष में 04 करोड़ 50 लाख रुपये की जरूरत पड़ती है। अभी तक बेस अस्पताल को शासन से एक करोड़ पचास लाख रुपये ही मिले हैं, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने यूजर चार्ज से मिलने वाली राशि में से 62 लाख रुपये भी खर्च कर लिए हैं। बेस अस्पताल में सर्जिकल उपकरण व अन्य सामग्री, दवाएं और रेडियोलॉजी से जुड़ी आवश्यक सामग्री बाजार से भी खरीदनी पड़ती है। बेस अस्पताल के पास उधार चुकाने के लिए बजट नहीं है। उधारी अधिक होने के कारण दुकानदारों ने भी आपूर्ति करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। बेस अस्पताल को बाजार की उधारी चुकाने और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए 01 करोड़ 88 लाख रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- उधार चुकाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की दरकार है। फरवरी तक इतनी धनराशि की जरूरत थी। धनराशि न मिलने के कारण उधारी और बढ़ती जाएगी। दुकानदारों से बात करके अभी आपूर्ति कराई जा रही है। शासन से बजट मांगा गया है। - डॉ. हरीश लाल, सीएमएस, बेस अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें