रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में एक और दो जून की बुकिंग शनिवार को शुरू हुई। पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि यह जोन 15 जून को पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। बरसाती मौसम के चलते एक से 14 जून तक की बुकिंग दो-दो दिन के स्लॉट में खुलेगी। तीन और चार जून की बुकिंग एक जून को शुरू होगी।