फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मदिरा की दुकानों के खिलाफ जुलूस निकाला

Sun, 31 May 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। नगर के वार्ड नंबर दो के आबादी क्षेत्र में शराब की दुकानों के विरोध में धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी आबादी क्षेत्र से दुकानें हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन




धरने पर बैठी महिलाओं और जन प्रतिनिधियों ने सरकार, आबकारी विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आबादी क्षेत्र से शराब की दुकानें हटाने की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल से नैनीताल तिराहे तक जुलूस निकाला।
इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। चेतावनी दी गई कि दुकानें बंद न होने पर आंदोलन और तेज होगा। यहां जिला पंचायत सदस्य अर्नव कम्बोज, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और सभासद रोहित बुधलाकोटी, मनोज अधिकारी, कविता वालिता, कमल बोरा, योगिता पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें