फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मोबाइल का शौक दे रहा हड्डियों का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मोबाइल का शौक हड्डी रोगों का भी कारण बन रहा है। ज्यादा देर तक मोबाइल के इस्तेमाल से शरीर में दर्द की शिकायत बन रही है। रोगी को पता ही नहीं चल रहा कि उसका शौक उसे रोग दे रहा है।
विज्ञापन

अस्पतालों के अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ काफी बढ़ गई है। यहां आने वाले मरीजों में युवा भी शामिल हैं। हालांकि हड्डी और जोड़ों के रोगों को बुढ़ापे का मर्ज समझा जाता है। डॉक्टरों ने बताया कि ओपीडी में जो युवा आ रहे हैं उनमें पीठ दर्द, गर्दन के एक हिस्से में दर्द, हाथ में दर्द जैसी शिकायत बता रहे हैं। जांच करने पर पता चल रहा है कि मोबाइल का शौक इस दर्द का कारण बन रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सर्दी के मौसम में हड्डी के रोग बढ़ जाते हैं, ऊपर से मोबाइल की वजह से युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
----
मोबाइल इस वजह से बना रहा बीमार
1-दोपहिया वाहन चलाते समय एक कान से मोबाइल से देर तक बात करने से दूसरी ओर दर्द की समस्या बन रही है।
2-झुककर मोबाइल पर घंटों समय देने की वजह से युवाओं में पीठदर्द की शिकायत हो रही है।
3-लेटते वक्त ऊंचा तकिया लगाकर मोबाइल देखने से गर्दन और हाथ में दर्द की समस्या बन रही है।
----
केस-1
हल्दूचौड़ निवासी विकास जोशी की उम्र 27 साल है। उन्हें कई दिन से पीठ दर्द की समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि वह कुर्सी पर बैठकर घंटों तक मोबाइल पर वेब सीरीज देखते हैं। डॉक्टर के अनुसार इस वजह से ही उन्हें पीठ दर्द की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन

----
केस-2
बिठोरिया निवासी संजय सिंह की उम्र 32 साल है। उनकी गर्दन में बायीं तरफ काफी दिनों से दर्द हो रहा है। जांच में पता चला कि बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करने से ये दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

--------
डॉक्टर का सुझाव
बेस अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस खोलिया के अनुसार,
>> मोबाइल को अपनी लत न बनाएं।
>> बाइक चलाते समय इसका इस्तेमाल न करें।
>> ज्यादा देर तक बैठकर या लेटकर मोबाइल न देखें, इससे हाथ और गर्दन में दर्द होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें