फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, तीन घायल 

Wed, 23 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/गरमपानी(नैनीताल)।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क में पलट गई। हादसे में बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खैरना ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल बोलेरो चालक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। अन्य दो घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार को बोलेरो (यूके 01 टीए-2313) खैरना से गरमपानी की ओर जा रही थी। खैरना बाजार के पास सामने से तेज गति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई और सड़क में ही पलट गई। हादसे में वाहन चालक रणजीत सिंह (34) पुत्र देव सिंह, भूपाल सिंह (54) पुत्र दीवान सिंह और चतुर सिंह (48) पुत्र लछम सिंह सभी निवासी गरस्यारी अल्मोड़ा घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खैरना पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद भूपाल सिंह व चतुर सिंह को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक रणजीत सिंह को आपातकालीन वाहन 108 की मदद से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते एनएच में कुछ देर जाम की स्थिति भी बनी रही। मौके पर पहुंची खैरना पुलिस ने जाम खुलवाया। 
विज्ञापन



हड़ताल के चलते घायल का नहीं हुआ एक्स-रे 
खैरना के पास एनएच में हुए बोलेरो हादसे में घायल चालक का हाथ फैक्चर हो गया था, लेकिन पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी खैरना में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते घायल चालक के हाथ का एक्स-रे तक नहीं हो पाया। बता दें कि ढाई माह के वेतन की मांग को लेकर शील नर्सिंग होम के स्वास्थ्य कर्मी बीते कई दिनों से बेमियादी हड़ताल पर हैं। डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की इस हड़ताल के चलते मरीजों विशेषकर हादसों में घायल होने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें