फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मार्निंग वॉक पर निकले चावल मिल मालिक का नाले में मिला शव

Thu, 02 Jul 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। मॉर्निंग वॉक पर निकले नगर के वरिष्ठ व्यापारी और चावल मिल मालिक सतीश कुमार खुराना का शव उनके घर से कुछ दूर एक नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सतीश कुमार खुराना (51) पुत्र स्व. भगवान दास का आवास बरेली रोड पर एलआईसी दफ्तर के सामने है। वे रोज की तरह सुबह करीब 4:30 बजे मार्निंग वॉक पर निकले थे। परिजनों के अनुसार जब वह वापस नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल स्विच ऑफ आया तो परिजन चिंतित हो गए। बाद में उनके पुत्र कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी को पिता के गुम होने की जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। दोपहर करीब एक बजे उनके घर से कुछ दूरी पर एक चावल मिल के पास किसी ने व्यक्ति का हाथ नाले से बाहर देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को बाहर निकाला तो उनकी पहचान सतीश कुमार खुराना के रूप में हुई। आननफानन उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उनकी मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उनके निधन पर पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज बांगा, दलजीत खुराना, लक्ष्मण दास बांगा, राजेंद्र सेतिया, केवल हुड़िया, त्रिलोक खुराना आदि लोग उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें