फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: लापता बुजुर्ग महिला का शव 61 दिन बाद तालाब से हुआ बरामद

Wed, 28 Jan 2026 11:00 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी में दो महीने से लापता 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला जीवंती सुयाल का शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर तालाब से सड़ी-गली हालत में बरामद हुआ।
विज्ञापन
जीवंती देवी सुयाल फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में दो महीने से लापता वृद्धा का शव सड़ी-गली हालत में घर से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित तालाब से बरामद हुआ है। काठगोदाम थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गौलापार के पश्चिमी खेड़ा निवासी 85 वर्षीय जीवंती सुयाल पत्नी स्व.पूर्णानंद बीती 26 नवंबर को दवा लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी।

विज्ञापन


परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर 27 नवंबर को बहू ने काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बीती 25 जनवरी को जीवंती का शव घर से करीब डेढ़ किमी दूर देवला मल्ला में बंद पड़े जय मां काली स्टोन क्रशर के पास बने तालाब से बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काठगोदाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें