फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीबीसीआईडी के पूर्व दरोगा का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 28 Aug 2026 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी सीबीसीआईडी के सेवानिवृत्त दरोगा आनंद सिंह बिष्ट (60) का शव उन्हीं के घर में फंदे से लटका मिला। पड़ोस के लोग उन्हें फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में बीमारी के चलते तनाव में रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आनंद सिंह बिष्ट ने दो वर्ष पूर्व ही नौकरी से वीआरएस लिया था। मुखानी में वह पत्नी के साथ रह रहे थे और उनके दोनों बेटे सरकारी नौकरी में होने की वजह से दूसरे शहरों में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार आनंद लंबे समय से बीमार थे। इसकी वजह से वह मानसिक तनाव में भी थे। बुधवार रात उनकी पत्नी ने उन्हें कमरे के बाहर बालकनी में फंदे से लटका देखा। शोर मचाते हुए पड़ोसियों को बुलाया। आसपास के लोग उन्हें एसटीएच ले गए जहां चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया गया। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है। हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें