फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: रामनगर के जंगल में मिला बाघिन का शव बरामद, वन विभाग में मचा हड़कंप; प्राकृतिक मौत की आशंका

Tue, 31 Mar 2026 12:38 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रामनगर रेंज के जंगल में गश्त के दौरान एक बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण प्राकृतिक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को एक बाघिन का शव मिला है। घटना से वनाधिकारियों में खलबली मच गई है। वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया। प्रथमदृष्टया प्राकृतिक कारणों से बाघिन की मौत होना माना जा रहा है।

सोमवार शाम रामनगर रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को ज्वालावन बीट में एक बाघिन का शव मिला। इस पर उन्होंने शव मिलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान शव के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। शव दो दिन पुराना लग रहा था। बाघिन की उम्र लगभग चार साल के आसपास होगी। प्रथमदृष्टया मौत का कारण प्राकृतिक माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें