फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: झील किनारे बने काउंटरों से जल्द मिलेंगे नौकायन के लिए टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल झील के किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने और सैलानियों की सुविधा के लिए बनाए गए टिकट काउंटरों के संचालन की राह अब साफ हो गई है। लंबे समय से हैंडओवर की प्रतीक्षा कर रहे इन काउंटरों को जल्द शुरू करने के लिए पर्यटन अधिकारी कीर्ति राज आर्य ने नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से मुलाकात की। बैठक का मुख्य उद्देश्य टिकट काउंटरों के हस्तांतरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करना रहा। अधिकारियों के बीच हुई वार्ता में तय हुआ कि दोनों विभाग मिलकर जल्द ही कागजी और तकनीकी बाधाओं को दूर करेंगे। झील के पास इन टिकट काउंटरों के शुरू होने से यहां आने वाले पर्यटकों को नौकायन के लिए टिकट मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें