नैनीताल। जीबी पंतनगर विवि के मत्स्य विभाग की ओर से शुक्रवार को नैनी झील में महाशीर मछली, सिल्वर कार्प समेत अन्य मछलियों के बीज डाले जाएंगे। जिला विकास प्राधिकरण व पंतनगर मत्स्य विभाग के बीच हुए करार के क्रम में विवि के विशेषज्ञों की ओर से नैनीझील की पारिस्थितिकी के लिए प्रयास किए जाते हैं। इसी क्रम में नैनी झील में नियमित रूप से मछलियों के बीज डाले जाते हैं। नैनी झील में एरिएशन का कार्य कर रही ग्लोबल एक्वा के परियोजना प्रबंधक आनंद कोरंगा ने बताया कि शुक्रवार को डॉ. आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में टीम यहां पहुंची। इसके बाद 23 अगस्त को फिर यहां मछली के बीज डाले जाने प्रस्तावित हैं।