फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बोट हाउस क्लब का चुनाव, आज भी ई-वोटिंग होगी

Fri, 13 Nov 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बोट हाउस क्लब के 14 नवंबर को प्रस्तावित चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को भी ई-वोटिंग हुई। शुक्रवार को भी ई-वोटिंग जारी रहेगी। शनिवार को भौतिक रूप से मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। इसके बाद वरीयता क्रम में चयनित नौ कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

क्लब के प्रशासनिक अधिकारी जीबी जोशी ने बताया कि नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए इस बार नौ ही सदस्य मैदान में हैं। ऐसे में सभी का कार्यकारिणी में शामिल होना तय है। परिणाम की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी। इन्हीं सदस्यों में से उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव और कोषाध्यक्ष का चयन होगा। कुमाऊं आयुक्त क्लब के पदेन अध्यक्ष और जिलाधिकारी उपाध्यक्ष होते हैं। चुनाव नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की ओर से कराए जा रहे हैं। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें