फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले वर्ष के मुकाबले आठ दिन अधिक होगी बोर्ड परीक्षाएं

Sun, 24 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में इस बार बच्चों को पढ़ने का अधिक मौका नहीं मिलेगा। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार परीक्षाएं आठ दिन अधिक होंगी।
विज्ञापन


 इंटर में अंग्रेजी, हाईस्कूल में सूचना प्रौद्योगिकी विषय पढ़ने के लिये परीक्षार्थियों को आठ दिन का समय दिया गया है। जबकि अन्य परीक्षाओं में एक या दो दिन का समय मिला है। 

   बोर्ड के सचिव डा. आरडी शर्मा ने बताया वर्ष 2015 में बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू होकर एक अप्रैल को खत्म हुई, जो 22 दिन चली, लेकिन इस बार तीन मार्च से शुरू होकर दो अप्रैल को खत्म होंगी। जो करीब 30 दिन चलेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दृष्टिहीन, मस्तिष्क स्तंभ से पीड़ित स्पेस्टिक, शारीरिक रूप से विकलांग और डिस्लेक्सिक परीक्षार्थियों के लिए दो घंटे का प्रश्नपत्र 2 घंटे 40 मिनट, ढाई घंटे का प्रश्नपत्र तीन घंटे 20 मिनट का होगा।

 वहीं तीन घंटे का प्रश्नपत्र चार घंटे का होगा। वर्ष 2016 की परीक्षा में कुल 3,02,667 परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटर परीक्षा के लिये 1,35,645 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जबकि हाईस्कूल में 1,67,022 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें