फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ में टिन शेड उड़ा, महिला घायल 

Sun, 23 Apr 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
अंधड़ में ‌टिन शेड उड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। अंधड़ से एक घर की छत की टीन उड़ गई और बल्ली के गिरने से घर में सोई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांवल्दे निवासी भगवती देवी (60) पत्नी रामलाल घर में सोई थी। शनिवार सुबह आए अंधड़ में उनकी छत की टीन शेड उड़ गई। टिन को सपोर्ट देने के लिए लगाई गई बल्ली भगवती देवी के ऊपर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें 108 सेवा के माध्यम से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई हैै। 
विज्ञापन


हल्द्वानी। एक सप्ताह से तपिश और उमस झेल रहे लोगों को शनिवार की सुबह राहत मिली। शनिवार को आंधी के साथ ही बारिश हुई और अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिर गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार और सोमवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। आंधी के कारण कई जगह पेड़ों की टहनी टूटकर गिर गई तो कहीं बिजली के तार टूट गए। जबकि आम और लीची के पेड़ों पर आया बौर भी झड़ गया। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने 22 से मौसम में बदलाव की बात कही थी। शनिवार की सुबह बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। आंधी के साथ ही हल्की बारिश ने राहत दी। अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्र के निदेशक सिंह ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश ठीक हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम का मिजाज रविवार और सोमवार तक बदला रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें