फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जेजेएम योजना में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

Fri, 05 Dec 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। विकासखंड सभागार में भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक प्रमुख को बताया कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना के लिए पेयजल कनेक्शन और टैंक निर्माण के कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल कनेक्शनों में पानी भी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

डॉ.बिष्ट ने कहा कि जेजेएम योजना के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच ग्राम पंचायतों में की जाएगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बिष्ट ने खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों को न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर लोगों को राशनकार्ड संबंधित समस्या हल करने के लिए कहा। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, प्रधान नंदन बोरा, जितेंद्र चनौतिया, विक्रम सम्मल, धमेंद्र शर्मा, नवीन पांडे, ईश्वरीय दत्त, कृष्ण पलड़िया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें