गौलापार (नैनीताल)। नंधौर खनन क्षेत्र में वन विकास निगम ने श्रमिकों को कंबल बांटे। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, डीएलएम नधौर, वन क्षेत्राधिकारी रनसाली, तहसीलदार हल्द्वानी सहित चोरगलिया क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि एवं वाहन स्वामियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। सभा का संचालन प्रभागीय अध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य ने किया।