किच्छा में भारतीय किसान यूनियन की चुनी हुई टीम
- फोटो : KITCHHA
किच्छा। भारतीय किसान यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन बरेली रोड पर एक होटल में किया गया। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष अक्षय बावा ने बताया कि सरनजीत सिंह जिलाध्यक्ष, मेजर सिंह धारीवाल किच्छा विधानसभा अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह सितारगंज विधानसभा अध्यक्ष, फुरकान अंसारी किच्छा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किए गए। वहीं महेश यादव को कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह संधू, जीशान मलिक, चेतन शर्मा, तौसिफ अहमद, धर्मेंद्र गंगवार, विक्रम कोरंगा, रविंद्र गंगवार, हरप्रीत सिंह आदि थे।