फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भाजयुमो ने रैली निकालकर दिया विकास कार्यों का संदेश

Fri, 22 Dec 2023 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
लालकुआं में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते व
विज्ञापन
लालकुआं नैनीताल। भाजयुमो बिंदुखत्ता द्वारा मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत क्षेत्र में बाइक रैली निकलते हुए तमाम गांवों में जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।
विज्ञापन

भाजयुमो बिंदुखत्ता के अध्यक्ष मनीष बोरा के नेतृत्व में शहीद स्मारक स्थल से सौ से अधिक बाईकों में सवार युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। कार्यक्रम में मौजूद बिंदुखत्ता मंडल के विस्तारक भाजपा जिला मंत्री कमल रावत ने बताया कि सामुदायिक जुड़ाव कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तमाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है। जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की व्यापक जानकारी कार्यकर्ताओं द्वारा दी जा रही है। इस अवसर पर बिंदुखत्ता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पन्त, महामंत्री रमेश कुनियाल, ललित राणा, पंकज दसोनी, बलवंत खोलिया, नरेश गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें