फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन नेशन-वन इलेक्शन के समर्थन में भाजयुमो ने बनाई मानव शृंखला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन नेशन-वन इलेक्शन के समर्थन में शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की नैनीताल इकाई ने मानव शृंखला बनाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने वन नेशन-वन इलेक्शन को समय की मांग बताया।
विज्ञापन

एमबीपीजी काॅलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मैंदोली ने कहा कि भाजपा शुरू से ही एक देश एक चुनाव के पक्ष में रही है। अलग-अलग चुनाव होने से देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा दबाव पड़ता है। विकास कार्यों पर खर्च होने वाली धनराशि समय-समय पर होने वाले चुनाव में खर्च होती है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो एक देश एक चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भाजयुमो की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने एक राष्ट्र एक चुनाव को देश की मांग बताया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन बिष्ट, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, कार्तिक हर्बोला, गौरव जोशी, उदित पंत, मोहित रौतेला, जोगेंद्र रौतेला, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें