फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकमान ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया: दिनेश

विज्ञापन
नैनीताल में भाजपा के दावेदार एक साथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। भाजपा में पूर्व विधायक सरिता आर्या को टिकट मिलने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को हाईकमान के फैसले से नाराज चार दावेदारों ने एक स्वर में इसे कार्यकर्ताओं के साथ धोखा करार दिया। कहा कि अगले एक दो दिन में वह फिर से बैठक कर नैनीताल सीट से चुनाव लड़ने के मामले में फैसला लेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नैनीताल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या, भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष रहे मोहन पाल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व ब्लाक प्रमुख अंबा दत्त आर्या, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्या, महिला नेत्री कमला आर्या और समीर आर्या ने टिकट की दावेदारी की थी। ऐन वक्त पर टिकट चार दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक सरिता आर्या को पार्टी ने दे दिया।
शुक्रवार को टिकट की दौड़ में शामिल रहे दिनेश आर्या, प्रकाश आर्या, कमला आर्या और समीर ने एक मंच पर आकर पार्टी के फैसले का विरोध किया। पत्रकारों से बातचीत में दिनेश आर्या ने कहा कि भाजपा अभी तक दलबदल के मुद्दे को लेकर चुनाव में आगे बढ़ रही थी लेकिन अब पार्टी हाईकमान ने स्वयं ही एक दलबदलू को टिकट देकर इस मुद्दे को गंवा दिया है। उन्होंने सवाल किया कि दावेदारी करने वालों को टिकट से वंचित क्यों किया गया। कहा पार्टी के इस फैसले से केवल दावेदार ही नहीं बल्कि जिले भर के सभी पदाधिकारी नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें