फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की गारंटी से लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा : भट्ट

विज्ञापन
मेहरागांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी गारंटी से आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी। देश और प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर भरोसा किया है। इसी वजह से भाजपा ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को भीमताल में पत्रकारों से वार्ता की। महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री की गारंटी का लाभ हर एक व्यक्ति को मिल रहा है। भाजपा की जीत होने के बाद कांग्रेस हर बार ईवीएम पर सवाल खड़े कर देती है। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए निवेशक सम्मेलन में प्रदेश में उद्योगों के खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।





उद्योग नहीं खोलने वालों की सब्सिडी वापस लेंगे

भट्ट ने कहा कि भीमताल में सिडकुल की भूमि लीज पर लेने के बाद भी उद्योग नहीं खोलने वाले लोगों को सरकार के माध्यम से चिह्नित कर उनकी सब्सिडी को ब्याज सहित वापस लिया जाएगा। भीमताल में बिना पंजीकरण के बाहरी लोगों की ओर से चलाए जा रहे होम स्टे की जांच कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। इस दौरान विधायक राम सिंह कैड़ा, मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, जिला मंत्री नितिन राणा, भावना मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें