फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के चुनावी होर्डिंग पर विवाद, नगर निगम ने उतरवाया

Sat, 21 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। 
विज्ञापन
EVM
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी रोड पर रौतेला कालोनी के सामने लगाए गए भाजपा के चुनावी होर्डिंग को लेकर शुक्रवार को काफी विवाद हुआ। निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर होर्डिंग हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से लोगों की  नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक होर्डिंग स्थल की सीमा को लेकर विवाद होता रहा, बाद में नगर निगम ने होर्डिंग निगम की सीमा में होने के आधार पर उसे हटवा दिया।
विज्ञापन


 हल्द्वानी विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी/ सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा को शिकायत मिली थी कि क्रियाशाला से मुखानी रोड पर रौतेला कालोनी के सामने नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति के भाजपा का चुनावी होर्डिंग लगाया गया है। इस पर निर्वाचन अधिकारी मिश्रा ने उड़नदस्ते के साथ नगर निगम टीम को हाईड्रोलिक मशीन के साथ मौके पर भेजा। उड़नदस्ता प्रभारी दिलीप कपूर ने फुटपाथ पर यूनिपोल पर लगे भाजपा के चुनावी होर्डिंग के बारे में पूछताछ की तो होर्डिंग लगाने वाले लोग भी वहां आ गए।

भाजपा का होर्डिंग लगाने वाले हरीश रावत का तर्क था कि जिस स्थान पर होर्डिंग लगा है वह स्थल जिला पंचायत क्षेत्र में है तथा होर्डिंग लगाने की कालाढूंगी विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी से अनुमति ली गई है। लेकिन वह इस स्थान पर होर्डिंग लगाने का लिखित अनुमतिपत्र नहीं दिखा सके। वहीं, उड़नदस्ता प्रभारी दिलीप कपूर और नगर निगम टीम का कहना था कि होर्डिंग स्थल नगर निगम की सीमा में है। सीमा विवाद बढ़ने पर नगर निगम से ड्राफ्टमैन को बुलाया गया।
विज्ञापन


ड्राफ्टमैन ने नगर निगम के अभिलेखों के आधार पर होर्डिंग स्थल को नगर निगम की सीमा में होने की बात कही। उधर, अपनी अचल संपत्ति के सामने भाजपा का होर्डिंग लगाने की एनओसी देने वाले शमशाद हुसैन का कहना था कि यह क्षेत्र ग्रामसभा मानपुर उत्तर के वार्ड 07 में आता है तथा वह इस वार्ड का सदस्य भी है। काफी देर तक भाजपा के होर्डिंग को लेकर सीमा विवाद होता रहा। अंत में भाजपा के चुनावी होर्डिंग को हटवा दिया गया। होर्डिंग को लेकर विवाद की स्थिति पैदा होने पर इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस कार्रवाई में उड़नदस्ता प्रभारी कपूर के अलावा नगर निगम टीम में स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार, विजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें