फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम से भाजपाइयों ने बनाई दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा के खनस्यूं में आयोजित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने दूरी बनाई। कोई सूचना न होने की बात कह रहा है तो कोई इसे सरकारी और विधायक राम सिंह कैड़ा का व्यक्तिगत कार्यक्रम बता रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष भी जनसभा में नहीं पहुंचे। हालांकि विधायक इसे भाजपा की जनसभा बता रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के भीमताल, रामगढ़ और ओखलकांडा के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे लेकिन धारी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत और भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत अन्य पदाधिकारियों ने दूरी बनाई। इससे चुनाव से पहले ही भाजपा में दो धड़ें नजर आ रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया में दिनभर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
बैनर-पोस्टर में सिर्फ कैड़ा ही छाए
भीमताल। जनसभा में विधायक राम सिंह कैड़ा के ही बैनर-पोस्टर नजर आए। अन्य भाजपाइयों के बैनर-पोस्टर नहीं दिखे।
पदाधिकारियों की पीड़ा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना हमें न तो संगठन न ही प्रशासन ने दी थी। कार्यक्रम में शीर्ष पदाधिकारी भी शामिल नहीं रहे।
- मनोज साह, पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति हल्द्वानी
- यह कार्यक्रम सरकारी और विधायक का व्यक्तिगत कार्यक्रम था। संगठन की ओर से कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं मिली थी। वैसे भी मैं किसी काम से बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन

- कैलाश गुणवंत, मंडल अध्यक्ष धारी
रुद्रपुर में पहले से कार्यक्रम लगा था इस कारण मैं उसमें गया था। जनसभा में हमारी पार्टी के तीन मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। गुटबाजी जैसी बात निराधार हैं। कैड़ा हमारी पार्टी के विधायक हैं।
-प्रदीप सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा
विधायक का पक्ष
कार्यक्रम में भाजपा के भीमताल, ओखलकांडा और रामगढ़ ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम मौजूद थी। भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी भी शामिल थे। भाजपाइयों और ग्रामीणों के सहयोग से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सफल रहा। भाजपा एकजुट पार्टी है, जिसमें कोई गुटबाजी नहीं होती।
विज्ञापन

- राम सिंह कैड़ा, विधायक भीमताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें